आया है अब घोर कलयुग
न रहा वह जमाना सतयुग का
जा चुका है वो जमाना जिसमे
होती थी औरतों को बेइज़त करने
पर रामायण और महाभारत
अब यह भारत देश वह भारत देश न रहा
अब इस देश में कहा जाता है
औरतों तुम खुद अपनी रक्षा करो
न आएगा कोई रक्षक बन कर तुम्हारा
तुम्हें खुद के लिए खुद ही लड़ना है
खुद पर जुल्म करने वालों को
ऐसा सबक सिखाना है
याद रखे ये भारत वर्ष और
याद रखे ये जमाना
औरत भी काली और दुर्गा होती हैं
नही बन के रहना है यहाँ
सीता और द्रोपती कोई नहीं
यहाँ तुम्हारे लिए रामायण और
महाभारत करेगा ।।।
तुम्हें खुद ही दुर्गा काली बन कर
खुद का रक्षक बनना हैं
खुद को अत्याचार से बचाना है।।
~dib🤓~