खिलखिला उठा है आज पूरा देश मेरा
हे भारत माँ के वीरो बलिदान है तुम्हारा
तुमने अपने खून से दी है आजादी
हे देश के बलिदानी मेहनत है तुम्हारी
रहेगा सदा ऋणी भारतवर्ष तुम्हारा
कभी न भूलेगा उपकार तुम्हारा
15 अगस्त के इस शुभअवसर पर
रहते है तुम्हारे ही गान हर एक कि जुबान पर
रहेगी युगों युगों तक तुम्हारी गाथा
न कभी भूलेगा भारत देश और विधाता
आज के शुभ अवसर पर हुआ था आज़ाद भारत
सालो से करते गुलामी अंग्रेजो की टूट चुके थे
पर तुमने दिखाया एक हौसला फिर से
जगाया सबके मन मे जीने की एक चाहत
फिर से आजाद होने की एक खुवाईश
पूरी कर दी हर एक कि फर्माइश
15अगस्त के दिन अंग्रेजो को देश से बाहर निकाला
अपने देश को आजाद कर दिखाया
भारत वर्ष के वीरो तुम्हें सत सत नमन
~dib🤓~







