वक़्त
वक़्त की बात आज है वक्त कल नही
नसीब को बदल देता है वक़्त
फ़िक्र को मिटा देता है वक़्त।
वक़्त आज है वक़्त कल नही
आसमान को छूने की चाहत है वक़्त
धरती पर रहने की खुवाइस है वक़्त ।
वक़्त आज है वक़्त कल नही
जिन्दगी जीना सिखलाता है वक़्त
हिम्मत जुटाना बतलाता है वक़्त
वक़्त रहते वक़्त को समझ लो
फिर न कर कभी आयेगा वक़्त।
निकल गया वक़्त अगर तोह
रह जाओगे कोसते खुद को
है सभी का क़ीमती वक़्त
न होता कभी मोल वक्त का
वक़्त की बात है आज है कल नही।।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें